
पटना। लालू के जेल से खेल का पर्दाफाश करने वाले भाजपा विधायक ललन पासवान ने ऐलान किया है कि ऑडियो टेप की जांच हो अगर उनकी आवाज़ नहीं निकली तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।
बता दें कि बिहार विधानसभा के स्पीकर के चुनाव से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह खुलासा किया था कि जेल मैन्यूअल का उल्लंघन कर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मोबाइल फोन से एनडीए विधायकों से बात कर प्रलोभन दे रहे हैं और सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। बाद में सुशील मोदी ने लालू यादव का एक ऑडियो टेप भी सार्वजनिक किया जिसमें लालू भाजपा विधायक ललन पासवान को स्पीकर चुनाव के वोटिंग में शिरकत नहीं करने और मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं।
राजद नेताओं ने इस ऑडियो टेप को ही फर्जी बताया है। वहीं एनडीए के नेता इस ऑडियो टेप का सही होने का दावा कर रहे हैं। अब विधायक ललन पासवान ने ऐलान किया है कि ऑडियो टेप की जांच हो अगर उनकी आवाज़ नहीं निकली तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More