बड़ी खबर

ऑक्सीजन के अभाव में अब्दुल हमीद के बेटे की मौत

भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑक्सीजन की कमी और डॉक्टरों की लापरवाही से देश के वीर शहीद अब्दुल हमीद के बेटे अली हसन की शुक्रवार की रात मौत हो गई . उनका शहर के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. यहां हम उस अब्दुल हमीद की चर्चा कर रहे हैं जिन्होंने 1965 के भारत और पाकिस्तान युद्ध के समय पाकिस्तान का टैंक उड़ाया था और वीरगति को प्राप्त हुए थे. बाद में उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दुल हमीद के दूसरे बेटे का आरोप है कि उनके भाई को डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया लेकिन कुछ देर के बाद यह कह कर हटा दिया कि उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है. बाद में जब स्थिति बिगड़ गई तो वे डॉक्टरों से ऑक्सीजन लगाने के लिए निहोरा करते रहे मगर उन्होंने नहीं लगाया. उन्होंने अपने पिता का परिचय भी दिया. देश के लिए किए गए उनके बलिदान के बारे में भी बताया. यह भी कहा कि केवल सिलेंडर दे दो वे ऑक्सीजन बाहर से भरवा कर ले आएंगे. मगर डॉक्टरों ने एक न सुनी और उनके भाई की मौत हो गई.

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 day ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago