बड़ी खबर

एसपी पर एफआईआर कराना महंगा पड़ा अनिल किशोर यादव को, कमजोर वर्ग से अपर पुलिस महानिदेशक से हटाए गए, आधा दर्जन आईपीएस बदले


Bharat Varta Desk: बिहार में सरकार ने आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ट्रांसफर सीआईडी, कमजोर वर्ग के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल किशोर यादव का है जिन्हें हटाते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण के पद पर पदस्थापित किया गया है। इनके ट्रांसफर को नवादा के एसपी के खिलाफ दर्ज कराए गए केस से जोड़कर देखा जा रहा है।
दरअसल 8 सितंबर को नालंदा के एसपी डॉ गौरव मंगला ने थाने के निरीक्षण के दौरान 2 एसआई और 3 एएसआई को 2 घंटे तक हिरासत में बंद कर दिया था। इसके बाद पुलिस अपर महानिदेशक , कमजोर वर्ग अनिल किशोर यादव ने इस मामले में एसएसपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद नवादा से लेकर पुलिस मुख्यालय तक तूफान मच गया था। पुलिस मुख्यालय ने अपर पुलिस महानिदेशक के इस फैसले को लेकर बहुत ही असहज महसूस किया। जानकार सूत्रों के अनुसार रेंज आईजी ने अपर पुलिस महानिदेशक के कार्रवाई के खिलाफ मुख्यालय को अपनी आपत्ति जाहिर की थी। इसके बाद मुख्यालय ने अपर पुलिस महानिदेशक से इसके बारे में जवाब तलब भी किया है। इसके साथ उनको कमजोर वर्ग से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बना दिया गया। उन्हें नागरिक सुरक्षा के अपर पुलिस महानिदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनकी जगह आर मलार विजी को कमजोर वर्ग का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है वहीं मुजफ्फरपुर बीएमपी के डीआईजी दलजीत सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


पटना के रेल एसपी प्रमोद कुमार मंडल को मुजफ्फरपुर रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गया के सिटी एसपी राकेश कुमार को हटाकर कमांडेंट, विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस अधीक्षक रेल मुजफ्फरपुर अशोक कुमार प्रसाद को गया का सिटी एसपी बनाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

5 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago