Categories: अपराध

एसपी कार्यालय में दुष्कर्म पीड़िता की इज्जत लूट रहा था एएसपी, हो गया गिरफ्तार


भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क:
एसपी के कार्यालय में तैनात एएसपी दुष्कर्म पीड़िता महिला के साथ दुष्कर्म करना चाहता था लेकिन वह गिरफ्तार कर लिया गया . यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है . पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कार्यालय की महिला अपराध शाखा के प्रभारी एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) कैलाश बोहरा ने दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की एवज में पीड़िता की इज्जत लूटना चाहता था . भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कैलाश बोहरा को रविवार को उस समय गिरफ्तार किया जब उसने अपने ही कार्यालय में पीड़िता को बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की.पुलिस अधिकारी ने यह दुस्साहस जिले के उपायुक्त कक्ष के ठीक नीचे स्थित अपने कार्यालय में किया.
एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि बलात्कार पीड़िता से करवाई करने के लिए पहले ₹50000 भी ले चुका था . पीड़िता ने उनके यहां इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. एसीपी पीड़िता को रोज-रोज बुला रहा था. उसने दुष्कर्म करने के लिए रविवार को ऑफिस इसलिए बुलाया था कि उस दिन वहां कोई नहीं रहता है .अवकाश का दिन होने के कारण दिन में कार्यालय सूना पड़ा रहता है. प्लानिंग के अनुसार आसपास तैनात ब्यूरो के अधिकारियों ने एसीपी को दबोच लिया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago