
“
रांची संवाददाता
रांची के नगड़ी प्रखंड स्थित देवरी गांव को लोग “एलोवेरा विलेज” के नाम से जानते हैं। जहां हर आंगन और खेत में पनप रहा एलोवेरा गांव की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का माध्यम बन रहा है। मंजू कच्छप, मुन्नी दीदी, रेणु समेत दर्जनों महिलाएं एलोवेरा के नन्हें पौधों को सींच खुद के स्वावलंबन की वाहक बन रहीं हैं। मंजू कहतीं हैं एलोवेरा ने पूरे राज्य में हमारे गांव का मान बढ़ाया है। अब इस गांव को लोग एलोवेरा विलेज के नाम से जानते हैं जो हमें गौरवान्वित करता है। हम पूरी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव का नाम रोशन करेंगे।
एलोवेरा की मांग पूरी राज्य में
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से एलोवेरा विलेज में उगाये जा रहे एलोवेरा की मांग पूरे राज्य में है। महिलाएं 35 रुपये किलो के हिसाब से इसके पत्ते बेच रहीं हैं। मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही। यही वजह है कि अन्य खेतिहर परिवार भी एलोवेरा की खेती में आगे आ रहें हैं। मंजू ने बताया कि एलोवेरा जेल की मांग इन दिनों बढ़ी है। हमें जेल निकालने की मशीन सरकार जल्द उपलब्ध करा रही है। इसके बाद पत्तों के साथ साथ हम जेल भी तैयार करेंगे। इसके लिए उत्पादक समूह बनाने की कार्ययोजना है।
एक पौधा से तैयार हो रहा दूसरा पौधा
महिलाओं ने बताया कि अत्यधिक धूप की वजह से सिंचाई की जरूरत पड़ती है।इसके पौधारोपण में भी किसी प्रकार का खर्च नहीं होता। पौधा से दूसरा पौधा तैयार होता है, जिसमें किसी प्रकार का निवेश नहीं होता और बाजार भी उपलब्ध है, ऐसे में और क्या चाहिए। इन्हीं पौधों से अन्य खेतों में भी रोपण कार्य हुआ है, जिसका सुखद परिणाम कुछ माह बाद देखने को मिलेगा। राज्य सरकार का साथ यूं ही मिलता रहा तो वृहत पैमाने पर खेती करने से महिलाएं पीछे नहीं हटेंगी।
पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More
Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More
Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More