पॉलिटिक्स

एब्सेंट हो जाओ, कह दो कोरोना हो गया है, लालू यादव का भाजपा विधायक से बातचीत का कथित ऑडियो वायरल

पटना। राजद अध्यक्ष लालू यादव का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें लालू यादव भागलपुर के पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान से फोन पर बात कर विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में भाग नहीं लेने और मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू यादव ने एनडीए विधायकों को फोन के माध्यम से प्रलोभन देकर अपनी असलियत दिखाई है। बता दें कि कल ही सुशील मोदी ने एक मोबाइल नम्बर सार्वजनिक कर यह खुलासा किया था कि लालू यादव जेल मैनुअल का उल्लंघन कर फोन का उपयोग कर रहे हैं और एनडीए विधायकों को फोन कर प्रलोभन देकर सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं।

इस प्रकरण में विधायक ललन पासवान ने कहा कि जब वह अपने नेता सुशील कुमार मोदी के पास बैठे हुए थे उसी समय लालू जी का फोन उनके मोबाइल पर आया था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में एब्सेंट होने की सलाह दी थी।

वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि वायरल विडीओ फर्जी है। सुशील मोदी भ्रम पैदा कर रहे हैं। यह साजिश है।

इस प्रकरण पर झारखंड के जेल आईजी ने कहा कि लालू प्रसाद के मोबाइल पर बात करने के मामले की जांच कराई जाएगी। यह उनकी आवाज है या किसी और की आवाज है कि सच्चाई का पता लगाया जाएगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

4 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

6 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

7 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago