एटीएम से पैसा नहीं निकला और खाते से काट लिया गया तो होगा बैंकों पर जुर्माना

 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना देना होगा बैंक को

NEWSNLIVE DESK:  अगर एटीएम में आपका ट्रांजेक्शन फेल हो गया और आपके खाते से पैसे कट गए तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. 5 दिनों के अंदर आपके अकाउंट में बैंक पैसे लौटा देगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो बैंक को आपको न सिर्फ पैसे लौटाने होंगे बल्कि 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना भी देना होगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इन दिशानिर्देशों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

अगर एटीएम से पैसे नहीं निकले लेकिन अकाउंट से रकम कट गई तो चिंता करने की बात नहीं है. आपको बस जिस बैंक अकाउंट का एटीएम इस्तेमाल किया है उसके होम ब्रांच में इसकी शिकायत करनी होगी.

अगर बैंक खाते से पैसा कट गया और एटीएम से कैश नहीं निकला तो ऐसे मामलों में बैंक को ट्रांजेक्शन के 5 दिनों के भीतर ग्राहकों के खाते में पैसा जमा करना होगा.

5 दिनों में पैसा वापस नहीं तो रोजाना 100 रुपये का जुर्माना देंगे बैंक

अगर बैंक ने पांच दिनों के भीतर आपके खाते में पैसे जमा नहीं किए तो उस हर दिन 100 रुपये के हिसाब से ग्राहक को जुर्माना देना होगा. यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि ग्राहक को यह शिकायत 30 दिनों के अंदर ही करनी होगी. अगर आपने 30 दिनों तक शिकायत नहीं की तो आपको जुर्माना नहीं मिलेगा. इसिलए खाते से पैसे कटने के 30 दिनों के भीतर ही शिकायत दर्ज करा दें. अगर पांच दिनों में पैसा नहीं मिलता है तो आप प्रतिदिन 100 रुपये जुर्माने के हकदार हैं.

अब आपके मन में यह सवाल उठ सकता है कि यदि बैंक पैसा न दे तो क्या कर सकते हैं. आरबीआई के अनुसार यदि ग्राहकों को इन नियमों के अनुसार लाभ नहीं मिलता है तो वे आरबीआई के बैंकिग लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं. आरबीआई ने यह नियम सितंबर 2019 से लागू किया था.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago