
Bharat varta desk: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अपने उटपटांग बयानों और हरकतों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार फिर से उन्होंने एक मामले में अपने को चर्चा में लाया है।
अक्सर तेज प्रताप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ ट्विटर पर लिखकर विवाद खड़ा करते आ रहे हैं। मगर इस पर उन्होंने जो लिखा है उसके चलते उससे उन्होंने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
दरअसल, रविवार को रामनवमी के दिन तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ”रामनवमी के अवसर पर बहुत जरूरी, ENTRY नीतीश चाचा।” तेज प्रताप के इस ट्वीट को लेकर तरह तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग यह संभावना जता रहे हैं कि हो सकता है राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और अपने भाई वहनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से खफा होकर तेजप्रताप जनता दल यू में नहीं चले जाएं। कोई कह रहा है कि यह सब अपने पिता लालू प्रसाद यादव और भाई तेजप्रताप ज्यादा पर दबाव बनाने के लिए किया गया है।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More