
भागलपुर :अजीत कुमार सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता
भागलपुर: कृषि बिल के खिलाफ भारत बंद के दौरान केलापट्टी के किसानों का दर्द उभरा है .7-8 दशक से किसान केले की खेती कर रहे हैं मगर उन्हें आज तक उन्हें इसका सही दाम नहीं मिला है .
भागलपुर जिले के नवगछिया से लेकर कटिहार और पूर्णिया तक बड़े हिस्से में केले की खेती की जाती है. यहां के केले उत्तर प्रदेश से लेकर नेपाल तक जाते हैं .मगर कठोर मेहनत करने वाले किला किसानों का जीवन खुशहाल नहीं हो पाया है .
ओने पौने दाम में बेचना मजबूरी
अपनी पैदावार को ओने पौने दाम में बेचना किसानों की मजबूरी है.
किसान बताते हैं कि कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन के कारण बाहर से खरीदार नहीं आए. खेतों में पड़े पड़े केले बर्बाद हो गए .100-150 रुपए खानी में केले को बेचना पड़ा.नवगछिया के जिला परिषद सदस्य और किसान गौरव राय बताते हैं कि आमीनो में भी 250-300 रुपए एक खानी का दाम मिलता है जो दूसरे शहरों में 700-800 रुपए खानी में बिकते है.
कभी बीमारी तो कभी बाढ़
किसान बिंदु प्रताप सिंह बताते हैं कि केले की फसल कभी पनामा विल्ट नामक विदेशी बीमारी के कारण नष्ट हो जाती है तो कभी बाढ़ के कारण. इस बीमारी से बचाव को दवा और सही देखभाल के लिए कृषि या उद्यान विभाग की ओर से कोई मदद किसानों को नहीं मिलती है.
घोषणा के बाद भी फूड प्रोसेसिंग उद्योग नहीं
भागलपुर के दौरे पर आए यूपीए सरकार के केंद्रीय प्रसंस्करण मंत्री सुबोध कांत सहाय ने केले पर आधारित फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाने की घोषणा की थी. उनके पहले और बाद में भी मंत्री ,सांसद और विधायकों ने समय-समय पर केले पर आधारित उद्योग लगाने का वादा किया मगर ऐसा नहीं हुआ. किसानों का कहना है कि यदि केले पर आधारित उद्योग इस इलाके में लगे तो फसल का सही दाम किसानों को मिलेगा. आसपास के लोगों को रोजगार भी मिलेगा. किसानों का कहना है कि समय पर तैयार केले को बाहर के बाजारों में ले जाकर बेचने के लिए सरकार सहायता प्रदान करें.
मुआवजा नहीं
किसान बता रहे हैं कि हर साल प्राकृतिक आपदा और बीमारी से बड़े पैमाने पर केले का नुकसान होता है. कई बार तो ऐसा होता कि किसानों की पूंजी भी मारी जाती है मगर सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिलता. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार सिर्फ केला ही नहीं बल्कि इसके पत्तों और तना से बनने वाले कई सामानों के उद्योग इस इलाके में लगाए जा सकते हैं. केले के रेशे से कपड़े भी बनाए जाते हैं. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि खेती से जुड़े एक लाख से अधिक किसानों का जीवन खुशहाल हो सके.
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More