Uncategorised

उपेंद्र महारथी संस्थान में चलाया गया स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम

  • स्वच्छता अभियान अनूठा और विशिष्ट : विरेंद्र कुमार यादव

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की टीम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में पटना के युवाओं और कला प्रेमियों की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद् के अध्यक्ष और भारत सरकार हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान अपने आप में अनूठा है और प्रशंसनीय है। अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और हम सब को इस बात का एहसास रहना चाहिए। घर साफ हो और गलियां गंदी, तो फिर यह हम सब के लिए शर्मिंदगी की बात है। पटना नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा मेरा शहर मेरी जवाबदेही अभियान हम सब को प्रेरित कर रहा है कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर रखें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा अहम है। स्वच्छ और स्वस्थ भारत हम सब की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकारी संस्थानों के साथ-साथ हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा। स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और लोक गायिका डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि पटना से जितने अधिक लोग स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे, स्वच्छता रैंकिंग में पटना का स्थान उतना ऊंचा रहेगा। उन्होंने कहा कि सिटीजन फीडबैक भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नौ आसान सवालों का उत्तर देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेना है और पटना शहर को नंबर वन बनाना है। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
श्वेता कुमारी, रंजन चौधरी, श्रेया कुमारी, अतुल पांडे, शिवानी राज, पल्लवी चौधरी, सुप्रिया, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, जयप्रकाश, शुभम ने प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्हें पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा प्रमाण पत्र एवं इनाम दिया गया। स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा मेरा पटना मेरी जवाबदेही विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अमन राज ने प्रथम पुरस्कार, पल्लवी चौधरी ने द्वितीय पुरस्कार और सोनाली कुमारी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago