बड़ी खबर

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बोले-खादी नीति जल्द, भागलपुर में खुलेगा खादी मॉल

भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाताा: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि पटना की तर्ज पर भागलपुर में भी जल्द खादी मॉल खुलेगा। इसका निर्माण तिलकामांझी के बैंक कॉलोनी में खादी बोर्ड की 15 कट्ठा जमीन पर निर्माण किय़ा जाएगा। साथ ही नाथ नगर में उद्योग विभाग की 27 कट्ठा जमीन पर बुनकरों के लिए ट्रेनिंग सह कम्यूनिटी सेंटर का भी निर्माण जल्द होगा। आज भागलपुर पहुंचने पर उद्योग मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
बिहार राज्य बुनकर कल्याण समिति के सदस्य अलीम अंसारी और खादी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री से मिलकर अपना मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने कहा कि बिहार में खादी संस्थाओं के बीच 11 करोड़ की राशि कार्यशील पूंजी के रुप में वितरित की गई है, उसमें भागलपुर के खादी संस्थाओं को 3 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भागलपुर के खादी संस्थाओँ के बीच 780 पीस चरखा भी वितरित किए गए हैं। पूरे राज्य के लगभग 4000 कतिनों और बुनकरों को 10 हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खादी संस्थाओं को रिबेट के लिए 2 करोड़ की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है।

अक्टूबर में खादी मेले और मंजूषा महोत्सव का आयोजन

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आगामी अक्टूबर महीने में भागलपुर के सैंडिस कम्पाउँड में भव्य तरीके से मंजूषा महोत्सव औऱ खादी मेला का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जल्द ही अपनी खादी नीति बनाएगी।

गार्मेट्स मैनुफेक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन, 34 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

असरगंज में गार्मेट्स मैनुफेक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया जिसमें अत्याधुनिक मशीनों से गार्मेंट्स मैनुफैक्चरिंग के साथ ट्रेनिंग देने का भी काम होगा। फैक्ट्री की शुरुआत 100 अत्याधुनिक जूकी मशीनों से की गई है। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार में पिछले 6 महीने में इथेनॉल व अन्य उद्योगों की स्थापना के लिए करीब 34 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों तक को बिहार में अपार संभावनाएं दिख रही हैं । इस अवसर पर पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

10 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

1 day ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago