
मुख्यमंत्री पद के साथ विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा
Bharat Varta Desk : सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा राज्य की जनता को फेसबुक लाइव के माध्यम से संबोधित करते हुए की। साथ ही ठाकरे ने साफ किया कि मेरे पास जो शिवसेना है, वो कोई छिन नहीं सकता है। मैं विधान परिषद सदस्य पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ठीक बाद राज्य की जनता को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे अच्छे कामों को नजर लगी। हमने शहरों का नाम बदलने का फैसला लिया। उद्धव ठाकरे ने इस दौरान सोनिया गांधी और शरद पवार की तारीफ की।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि न्याय देवता ने फैसला दिया है, फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है। राज्यपाल का भी धन्यवाद। लोकतंत्र का पालन होना चाहिए। हम उसका पालन करेंगे। शिवसेना प्रमुख ने बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको सामने आकर बात करनी थी। सूरत और गुवाहाटी जाकर नहीं। जिसको सबकुछ दिया वो नाराज हैं।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के अधिकांश विधायकों के बागी हो जाने के बाद से ही उद्धव सरकार के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया था। इसके साथ ही सूबे में नई सरकार बनाने को लेकर बीजेपी में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हलचल शुरू हो गई है। बता दें कि शिवसेना के बागी विधायकों की सबसे बड़ी मांग यही थी कि महा विकास अघाड़ी गठबंधन को तोड़कर उद्धव बीजेपी से समझौता करें और उसके साथ ही नई सरकार बनाएं।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More