स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में रहने वाली 102 साल की दादी ने कोरोना को दी मात, जानिए क्या कहा

Bharat Varta Desk: भारत में कोरोना संक्रमण तेजी बढ़ रही है. हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. हर दिन हजारों की संख्या में मौतें हो रही हैं. हर तरफ मातम जैसा माहौल के बीच उत्तर प्रदेश की 102 साल की बुजुर्ग ने कोरोना को मात दे दी.

दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है, बांदा के अतर्रा कस्बे में 102 साल की एक दादी ने मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मसंयम की बदौलत घर में ही आइसोलेट रहकर कोरोना को हराने में कामयाबी हासिल की है. बताया गया कि 102 वर्षीय शिवकन्या देवी में कोरोना के शुरुआती लक्षण आते ही कोरोना जांच कराई गई थी.

दादी का इलाज पास के ही सरकारी CHC अस्पताल के डॉक्टर की निगरानी में चला. ये डॉक्टर दादी के नाती भी हैं. पिछले दिनों दादी समेत घर के सभी 12 सदस्य एक साथ कोरोना पॉजिटिव आए थे. जिसके बाद सभी घर में ही होम आइसोलेट हो गए.

डॉक्टर ने बताया कि आयुर्वेद में जितनी भी चीज़ें हैं उनके अनुसार सबका इलाज किया, काढ़ा, भाप का सहारा लिया. सबसे ज़्यादा चिंता दादी की थी जो 102 साल की हैं, की हैं, ताऊ जी 70 साल के और चाचा जी 65 साल के हैं, हर दो घंटे में सभी का ऑक्सीजन चेक करना सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण था.

कोरोना से 102 साल की उम्र में लड़ाई जीतने वाली बुजुर्ग दादी अपनी लड़खड़ाती जुबान में लोगों को समझाते हुए कहती हैं कि डॉक्टरों की बात मानो, मास्क पहनो और भगवान सब ठीक कर देगा.

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

5 days ago