उत्तर प्रदेश चला योगी आदित्यनाथ का जादू 7 में से 6 सीटों पर बीजेपी का कब्जा

संवाददाता पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यूपी उपचुनाव में भी जादू चला है। जनता जनार्दन योगी के काम से खुश है। कुल 7 में से 6 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों को जीत मिली है। मल्हनी (जौनपुर) की एकमात्र सीट पर ही समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं बसपा और कांग्रेस की बात करें तो दोनों दलों को बड़ा झटका लगा है। इनके एक भी प्रत्याशियों को जीत नहीं नसीब हुई है। बसपा-कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की सेवा का परिणाम सामने है। उत्तर प्रदेश में अमन-चैन और विकास यही सबसे प्रधान कार्य है। और उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है । हमारे कार्यों को जनता ने सराहा और उसके पुरस्कार स्वरूप हमें बड़ी विजय दिलाई है।
देखिए किस सीट पर कौन पार्टी जीती–

  1. बांगरमऊ (उन्नाव): श्रीकांत कटियार (बीजेपी)-जीत, सुरेश पाल (सपा)-हार।
  2. देवरिया: डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी (बीजेपी)-जीत, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी (सपा)-हार। करीब 19 हजार मतों से जीते।
  3. मल्हनी (जौनपुर): लकी यादव (सपा)-जीत, धनंजय सिंह (निर्दलीय)-हार। करीब 4500 मतों से जीते।
  4. बुलंदशहर: उषा सिरोही (बीजेपी)-जीत, सपा-हाजी युनूस-हार।
  5. टूंडला (फिरोजाबाद): प्रेमपाल धनगर (बीजेपी)-जीत, महराज सिंह धनगर (सपा)-हार।
  6. नौगांव सादात (अमरोहा): संगीता चौहान (बीजेपी)-जीत, जावेद अब्दी (सपा)-हार।
  7. घाटमपुर (कानपुर): उपेंद्र पासवान (बीजेपी)-जीत, कुलदीप संखवार (बसपा)-हार ।
डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago