Categories: बड़ी खबर

इधर भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया उधर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को और ताकतवर बनाया, अहम फैसले में कहा- गिरफ्तारी, छापेमारी, समन समेत ईडी के सभी अधिकार जायज

Bharat Varta Desk: आज भ्रष्टाचार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जहां रेल घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खासम खास रहे पूर्व विधायक भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की मुहिम को सुप्रीम कोर्ट ने और मजबूती दे दी है। कोर्ट ने आज एक महत्वपूर्ण फैसले में गिरफ्तारी, रेड, समन, बयान समेत PMLA एक्ट में ईडी को दिए गए सभी अधिकारों को जायज ठहराया है। कोर्ट ने कहा है कि प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) को एफआईआर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।

कोर्ट के इस फैसले से भ्रष्टाचारियों में दहशत फैलेगा और ईडी की करवाई और प्रभावकारी होगी।
दरअसल आज सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए कानून के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि 2018 में कानून में किए गए संशोधन सही हैं। कोर्ट ने यह भी कह दिया है कि ईसीआईआर की कॉपी आरोपी को देना जरूरी नहीं है। गिरफ्तारी के दौरान कारणों का खुलासा करना ही काफी है। कोर्ट ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम के समक्ष दिया गया बयान ही काफी है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में पीएमएलए के कई प्रावधानों की संवैधानिकता को चुनौती देते हुए 100 से ज्यादा याचिकाएं दायर की गई थीं। इसमें ईडी की शक्तियों, गिरफ्तारी के अधिकार, गवाहों को समन व संपत्ति जब्त करने के तरीके और जमानत प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी। कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम, एनसीपी नेता अनिल देशमुख समेत अन्य कई लोगों ने याचिका दायर की थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago