
Bharat varta desk:
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में आज से शुरू हो रहा है। वर्ष 2019 के बाद कोरोना महामारी के चलते पहली बार सम्मेलन भौतिक रूप से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी नौ जनवरी को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इसका समापन करेंगी।
‘प्रवासी : अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार’ की थीम के तहत हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में 70 देशों से 3500 से अधिक सदस्य हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के पहले दिन गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, ऑस्ट्रेलिया की सांसद जेनेटा मैस्करेनहास शामिल होंगे। प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में इसे मनाने की घोषणा की थी। यह दिन महात्मा गांधी की भारत वापसी का प्रतीक है। महात्मा गांधी वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे। 2015 के बाद से यह हर दूसरे साल मनाया जाता है।
सम्मेलन को लेकर इंदौर शहर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। लोगों में इसको लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, शहर के बीच में स्थित राजवाड़ा महल को भी बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More