अपराध

इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़की के सवाल पर छात्रों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ ,दो दर्जन छात्र घायल


छपरा संवाददाता :इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा से बदसलूकी के सवाल पर जमकर बवाल और मारपीट हुआ .लगभग आधी रात को छात्रों के दो गुटों के बीच लाठी डंडे खूब चले.छात्रों ने ऐसा उत्पात मचाया कि कॉलेज और हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी . पत्थरबाजी भी हुई.घटना की सूचना मिलने पर प्राचार्य और दूसरे शिक्षक हॉस्टल पहुंचे .एसपी को सूचना दी गई .कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया .बताया गया कि दिन में कैंटीन में वर्ष 2018 और 19 बैच के छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर दिन में मारपीट हुई थी .यह भी बताया गया कि झंझट की शुरुआत एक छात्रा के साथ बदसलूकी को लेकर हुई जो रात में उग्र रूप में सामने आया. फिलहाल कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago