
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बेजुबान पर हमला करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया है. उसे जेल जानी पड़ी है. यह मामला पटना के पत्रकार नगर थाना का है. मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने रॉड से एक छोटे कुत्ते को मारकर घायल कर दिया था. यह जानकारी पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था अपना फाउंडेशन को मिली तो उसके कार्यकर्ताओं ने पहले उस कुत्ते को अस्पताल में भर्ती करवाया. उसके बाद उस व्यक्ति के खिलाफ पत्रकार नगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी. पुलिस ने धारा 429 के तहत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नगर थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपित मजदूर सूर्य दयाल साहनी के रॉड प्रहार करने पर स्ट्रीट डॉग के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. थानाध्यक्ष ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी की खोजबीन करवाई और गिरफ्तार करवा लिया. आरोपी का कहना था कि कुत्ता उसकी ओर काटने को दौड़ा था इसलिए उसने केवल उसे हटाने का काम किया था ना कि उसे मारा था.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More