पॉलिटिक्स

आरसीपी ने कहा – जदयू में सिर्फ एक नेता नीतीश कुमार, साथ बैठे दिखे ललन सिंह का विरोध करने वाले प्रगति मेहता

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज अपने पटना स्थित आवास पर समर्थक नेताओं व कार्यकर्ताओं को भोज पर आमंत्रित किया था। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ संवाद किया। जदयू के अंदर चल रहे अंतर्कलह के बीच आरसीपी सिंह का अपने समर्थकों के साथ बैठक करना चर्चा का विषय है।

आरसीपी सिंह ने बैठक के बाद मीडिया कक भी संबोधित किया। इस दौरान जब उनसे जदयू में चल रहे विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जदयू का पूरा नाम है – जनता दल यूनाइटेड और हमलोग पूरी तरह यूनिआइटेड हैं। जदयू में सिर्फ एक नेता हैं – नीतीश कुमार। यूपी चुनाव में भाजपा से जदयू का गठबंधन न होने के सवाल को उन्होंने यह कह कर टाल दिया कि इस विषय का अब चैप्टर क्लोज्ड हो गया है।

साथ बैठे दिखे प्रगति मेहता

आरसीपी सिंह जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे तो उनके ठीक बगल में जदयू के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रगति मेहता साथ में बैठे दिखे। बता दें कि प्रगति मेहता ने सोशल मीडया के माध्यम से इशारों ही इशारों में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोलने के लिए इनदिनों चर्चा में हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago