पटना: साल 2020 के अंतिम दिन गुरुवार की देर रात बिहार सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ 29 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।
इन तबादलों की सूची में गृह सचिव आमिर सुबहानी का तबादला बड़ी खबर है। आमिर सुबहानी इस पद पर वर्षों से जमे थे। भाजपा के नेताओं ने भी आमिर सुबहानी को हटाने की मांग की थी। के सेंथिल को गृह सचिव बनाया गया है। गृह विभाग के साथ-साथ आमिर सुबहानी को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव पद से भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अब मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि की जगह अब चंद्रशेखर सिंह नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। कुमार रवि को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।
आईएएस अधिकारियों के तबादले की पूरी सूची:
Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More
Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More
Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More
Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More
गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More
Bharat varta Desk ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के… Read More