पॉलिटिक्स

आनंद मोहन के गांव पहुंचे सीएम नीतीश, किया उनके स्वतंत्रता सेनानी दादा और चाचा के प्रतिमा का अनावरण

Bharat varta desk :

पूर्व सांसद आनंद मोहन के गांव सहरसा जिला के पंचगछिया शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार पहुंचे. इस दौरान नीतीश कुमार ने आनंद मोहन के दादा स्वतंत्रता सेनानी राम बहादुर सिंह एवं चाचा पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की मूर्ति का अनावरण किया. वहीं, सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वैशाली लोकसभा से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद 1994 से 1996 तक सांसद बनीं. इनका हमलोगों ने समर्थन किया और वो जीत गईं. 1995 से हमलोग साथ आ गए. इसके बाद अलग होकर आंदोलन चला रहे थे. लेकिन यहां की समस्या की बात कर रहे थे. समस्या को लेकर मुलाकात कीजिए. जो भी संभव होगा मदद करेंगे. राजनीति जो भी करना है करते रहिए लेकिन हमरा रिश्ता दूसरा है न इसलिए हम अपना रिश्ता बनाके रखे हैं. आपको जो मन करे कीजिए. आनंद मोहन ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि मैं नीतीश कुमार जी के कारण आपके सामने हूं। उन्होंने मुझे जेल से बाहर निकालने के लिए कानून में बदलाव तक किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल का कोई नेता मौजूद नहीं था। बता दे की आनंद मोहन के बेटे राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। इस मौके पर जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago