बड़ी खबर

आज रात रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Bharat Varta Desk : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक का एक वीडियो सामने आया है। 

रूसी राष्ट्रपति से PM मोदी कर सकते हैं बात

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात कर सकते हैं। हालांकि यह बातचीत किस वक्त होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि यूक्रेन संकट पर भारत अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। ऐसे में सीसीएस की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी नेताओं ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। मोदी सरकार की प्राथमिकता यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सही सलामत निकालने की है। हालांकि यूक्रेन ने एयर स्पेस बंद कर दिया है। 

किसकी मदद करेगा भारत ?

भारत के सामने धर्मसंकट की स्थिति बनी हुई है क्योंकि रूस हमेशा से ही भारत का समर्थक रहा है। कोरोना महामारी के दौरान सबसे पहले रूस ने ही भारत की मदद की थी। इसके अलावा पिछले कुछ सालों से नाटों और अमेरिका के साथ भी भारत के संबंध बेहतर हुए हैं। ऐसे में भारत के सामने धर्मसंकट की स्थिति है कि वह किसकी मदद करे। इन्हीं तमाम मसलों पर सीसीएस की बैठक में चर्चा हो सकती है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

43 minutes ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago