पॉलिटिक्स

आज नेताजी की जयंती पर गरमाएगी बंगाल की राजनीति, प्रधानमंत्री पहुंचेंगे कोलकाता

केंद्र सरकार मना रही पराक्रम दिवस , ममता सरकार ने किया है देशनायक दिवस का ऐलान

सेंट्रल डेस्क : आज नेताजी सुभाष चंद्र दोस्त की 150वीं जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल का राजनीतिक पारा काफी चढ़ जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार कोलकाता में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है.
केंद्र सरकार ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस रूप में मनाने का निर्णय लिया है . केंद्र के इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि नेताजी की जयंती 23 जनवरी को देश नायक दिवस के रूप में मनाया जाएगा. ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के फैसले पर कहा कि “मुझे पराक्रम का सही मतलब नहीं पता है, इसके 3-4 अर्थ हो सकते हैं इसलिए इस बारे में मैं अभी चर्चा नहीं कर सकती.” उन्होंने कहा कि मैंने सुभाष जयंती के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है.
ममता ने कहा है कि 23 जनवरी को कोलकाता के श्यामबाजार से नेताजी प्रतिमा तक दोपहर 12:15 बजे रैली निकाली जाएगी. 26 जनवरी को नेताजी के जीवन पर आधारित थीम पर एक झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी.

ममता ने की शंख बजाने की अपील

ममता बनर्जी ने देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों से यह अपील किया है कि वे 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर शंख बजाएं.

प्रधानमंत्री होंगे पराक्रम दिवस समारोह में शामिल

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोस की जयंती पर 23 जनवरी को कोलकाता में पहले पराक्रम दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे और नेशनल लाइब्रेरी मैदान में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे. केंद्र सरकार ने 23 जनवरी से लेकर एक साल तक पराक्रम दिवस के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है जो पूरी तरह सुभाष चंद्र बोस के जीवन और काम पर आधारित है. साल भर तक चलने वाले इस समारोह के आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है जिसके अध्यक्ष गृह मंत्री अमित शाह बनाए गए हैं.
यह बता देना होगा कि अगले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बंगाल के जनजीवन पर भारी असर है. भाजपा पराक्रम दिवस के बहाने इस असर को चुनाव में भुनाना चाहती है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

2 days ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

2 days ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

3 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

5 days ago