पॉलिटिक्स

आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में निरहुआ होंगे बीजेपी प्रत्याशी, आधिकारिक घोषणा जल्द

Bharat Varta Desk : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा उप-चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारेगी। हालांकि, भाजपा ने अभी इस बाबत आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है लेकिन सूत्रों के मुताबिक निरहुआ का भाजपा नेतृत्व से चुनाव मैदान के जाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। यह सीट अखिलेश यादव के आजमगढ़ की लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आजमगढ़ में मौसम गर्म है। पार्टी से हरी झंडी मिलते मिलते ही बीजेपी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार निरहुआ ने आजमगढ़ में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
मालूम हो, विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को जीत मिलने के बाद उन्होंने आजमगढ़ के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था. तबसे यह सीट खाली है। वहीं, बीते गुरुवार आजमगढ़ पहुंचे दिनेश लाल यादव ने सपाध्यक्ष पर जमकर वार किया। निरहुआ ने कहा था कि साल 2019 के अखिलेश कहते थे कि आजमगढ़ और इटावा ही उनका घर है, लेकिन अपने स्वार्थ के लिए वह आजमगढ़ तक को छोड़ सकते हैं। ऐसा ही हुआ। अखिलेश ने लालच में आकर आजमगढ़ को छोड़ दिया। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल ने कहा कि अखिलेश वैसे भी सांसद पद पर होने के बावजूद आजमगढ़ में कुछ नहीं कर पाए, इसलिए उनके जाने से भी किसी को खास फर्क नहीं पड़ा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

23 hours ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

5 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

6 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

6 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago