पॉलिटिक्स

आईपीएस से मिजोरम के मुख्यमंत्री बनेंगे लालदुहोमा

Bharat varta desk:

मिजोरम के विधानसभा चुनाव में जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने एकतरफा जीत दर्ज की है। ZPM ने राज्य की 40 में से 27 सीटें जीतकर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को करारी शिकस्त दी है। ZPM का नेतृत्व लालदुहोमा के हाथों में है, जिन्होंने पार्टी को सत्ता के शिखर तक पहुंचाया है और वह अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

पूर्व IPS अधिकारी हैं लालदुहोमा, संभाली थी इंदिरा गांधी की सुरक्षा

लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के बाद भारतीय सिविल सेवा परीक्षा दी। 1977 में IPS बनने के बाद उन्होंने गोवा में एक स्क्वाड लीडर के तौर पर काम किया।साल 1982 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया था। तब उन्हें पुलिस उपायुक्त के रूप में विशेष पदोन्नति दी गई थी।वह राजीव गांधी की अध्यक्षता में 1982 एशियाई खेलों की आयोजन समिति के सचिव भी रह चुके हैं।

कैसे राजनीति में आए लालदुहोमा?

1984 में लालदुहोमा ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी साल वे कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते और संसद पहुंचे।उन्होंने 1988 में स्थानीय नेताओं से अनबन के बाद कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उन्हें दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया।वह आजाद भारत में पहले सांसद थे, जिन्हें इन कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया।

कब और कैसे हुआ ZPM का गठन?

लालदुहोमा के नेतृत्व में ZPM का गठन 6 क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन के रूप में हुआ था। इनमें मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी, जोरम एक्सोडस मूवमेंट, जोरम डिसेंट्रेलाइजेशन फ्रंट, जोरम रिफॉर्मेशन फ्रंट और मिजोरम पीपुल्स पार्टी शामिल रहीं।मिजोरम में आधिकारिक तौर पर 2018 में ZPM का गठन हुआ था, लेकिन चुनाव आयोग ने जुलाई, 2019 में इसे मान्यता दी थी। इस बीच मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ZPM के गठंबधन से बाहर हो गई थी।

2018 चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री को हराया

2018 विधानसभा चुनाव में लालदुहोमा ने आइजोल पश्चिम-1 और सेरछिप 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालथनहलवा को आइजोल पश्चिम-1 सीट पर हराया था।उस वक्त ZPM को चुनाव आयोग से मान्यता नहीं मिल सकी, जिसके कारण उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरना पड़ा। इस चुनाव में पार्टी के 8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।पार्टी ने खुद को MNF और कांग्रेस विकल्प के रूप में खड़ा किया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

4 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

4 hours ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

1 day ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago