
Bharat varta desk: झारखंड में तैनात आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पूजा सिंघल झारखंड की खनन सचिव हैं। उनसे खूंटी में मनरेगा के पैसों की कथित हेराफेरी से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने मंगलवार को पेश हुई थीं। वर्ष 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके दूसरे पति अभिषेक झा समेत उनके नजदीकी लोगों के ठिकानों पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी में 20 करोड़ से अधिक नोट और करीब 300 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई थी। इसके बाद झारखंड की राजनीति और नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूजा सिंघल हेमंत सरकार और उनके पहले रघुवर दास की सरकार में ताकतवर अधिकारी के रूप में जानी जाती थी। झामुमो और भाजपा सरकार दोनों से इनके करीबी रिश्ते रहे हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More