बड़ी खबर

आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा

Bharat varta desk:

 ईडी ने मंगलवार की सुबह-सुबह झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव और आईएएस संजीव हंस के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है. मधुबनी, पटना समेत ईडी कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. संजीव हंस के पटना स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, वहीं गुलाब यादव के झंझारपुर स्थित गंगापुर, पटना और पुणे के आवास पर एक साथ ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूर्व विधायक और आईएएस के खिलाफ एक्शन लिया है. पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी हैं, जबकि उनकी बेटी बिंदु गुलाब यादव जिला परिषद की अध्यक्ष हैं.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे ईडी की टीम झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पहुंची और छापेमारी की है. हालांकि इस दौरान घर में परिवार को कोई सदस्य मौजूद नहीं था. झंझारपुर के साथ साथ पूर्व विधायक के पटना और पुणे स्थित आवास पर छापेमारी की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग पटना में मौजूद हैं. पैतृक गांव गंगापुर में दो तीन केयर टेकर मौजूद हैं. छापेमारी के दौरान घर के अंदर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

1 day ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

2 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago