
रांची संवाददाता: प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रहे डॉ प्रदीप कुमार की उदयपुर में करोड़ों की संपत्ति जब्त की हैं। गुरूवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने एनआरएचएम घोटाले से जुड़ा मामले पर कार्रवाई की है। देश के कई शहरों में मौजूद उनकी अचल संपत्ति को शीघ्र ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपने कब्जे में लेगा। 31 जुलाई 2017 को ही वह सेवानिवृत हुए हैं।
डॉ. प्रदीप कुमार 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह झारखंड में पदस्थापिता थे। वह 31 जुलाई को ही रिटायर हुए हैं। पटना व मुंगेर के भी डीएम रह चुके हैं। मामला एनआरएचएम घोटाले से जुड़ा है। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई उनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर चुकी है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच ईडी का पटना ब्रांच कर रहा था। जांच के दौरान उनकी कई संपत्तियों का पता चला। साल 2018 फरवरी में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने उनकी कोलकाता, रांची, उदयपुर और बंगलुरु में मौजूद फ्लैट और जमीन को जब्त करने का आदेश दिया था।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More