
Oplus_131072
Bharat varta Desk
लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व पर बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में लाखों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य दिया। पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। छठी मैय्या के जयकारे से छठ घाट गूंजते रहे। झारखंड में रांची और दूसरे जिलों में छठ गीतों से माहौल गूंजायमान हो रहे हैं।
बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम आवास में छठ पूजा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री की बहन और परिवार के अन्य सदस्य छठ कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों ने सीएम आवास में बनाए गए पोखर में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. इसमें मुख्यमंत्री और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ नजदीकी लोग ही शामिल हुए. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद मुख्यमंत्री पटना गंगा किनारे हो रहे छठ महापर्व का नजारा देखने स्टीमर से निकल गए.
जेपी नड्डा-नीतीश कुमार ने वोट पर सवार होकर देखा छठ:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा भी हैं. बता दें कि जेपी नड्डा काफी सालों बाद छठ पर्व पर पटना पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर बीजेपी के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे.
Bharat varta Desk पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More