
NewsNLive Desk: रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से दो साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनपर आरोप है कि इन्होंने 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। अर्नब की गिरफ्तारी का का। अर्नब की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी के बाद से ही केंद्र सरकार के तमाम मंत्री उनके समर्थन में आ गए और महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया। यहां तक की अर्नब की गिरफ्तारी पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया और कांग्रेस और उसके सहयोगियों को निशाने पर लिया। अब बिहार चुनाव में भी इस गिरफ्तारी के विरोध में गूंज है।
अमित शाह ने कहा – लोकतंत्र शर्मशार हुआ
अपने ट्वीट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है, ‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग करना व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है।
बिहार चुनाव में भी बना मुद्दा
अब अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी का मामला बिहार चुनाव में भी मुद्दा बन रहा है। बुधवार को इसकी गूंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की जनसभाओं में भी सुनाई पड़ी। मधुबनी में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंटती है। पहले उसने देश पर इमरजेंसी थोपी थी और आज देश के एक बड़े पत्रकार को केवल अपनी स्वयं की तुष्टि के लिए गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला कर रही है।
पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई… Read More
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More