Categories: शख्सियत

अयोध्या संवाद : सीआरपीएफ के डीआईजी सुनील कुमार को मानस संस्कार सम्मान

  • पूर्व IPS, आचार्य किशोर कुणाल ने किया सम्मानित
  • मां वैष्णो देवी दरबार में सेवा के लिए सम्मान

Bharat Varta Desk : श्रीरामजन्मभूमि, अयोध्या के सोहवाल क्षेत्र के अरकुना स्थित केआरसी पब्लिक स्कूल कैम्पस में ‘भारत वार्ता’ प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित ‘अयोध्या संवाद : श्रीरामचरितमानस में सामाजिक न्याय’ -सह- ‘मानस सम्मान समारोह’ में CRPF के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), मध्य सेक्टर, लखनऊ सुनील कुमार को “मानस संस्कार सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मां वैष्णो देवी दरबार में तत्कालीन CRPF कमांडेंट सुनील कुमार के अद्भुत सेवा कार्यों की सराहना के लिए प्रदान किया गया है। उनकी अनुपस्थिति में उनके द्वारा प्रस्तावित प्रतिनिधि सरकार राजा रमण, द्वितीय कमान अधिकारी 63 बटालियन, सीआरपीएफ, जो अयोध्या में पदस्थापित हैं, ने सम्मान ग्रहण किया।

आचार्य किशोर कुणाल, पूर्व IPS अधिकारी (सचिव, महावीर मंदिर न्यास, पटना एवं सचिव, अमावा राम मंदिर, अयोध्या) के हाथों “मानस संस्कार सम्मान” से डीआईजी सुनील कुमार के प्रतिनिधि को उनका सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र के ट्रस्टी एवं बिहार के पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल, उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता (Addl. Advocate General of UP) कुलदीप पति त्रिपाठी, झारखंड के पूर्व जिला जज एवं वर्तमान में कंज्यूमर फोरम के चेयरमैन बी. डी. तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार के. के. उपाध्याय (दैनिक भास्कर, अमर उजाला एवं हिंदुस्तान अखबार के पूर्व संपादक) आदि उपस्थित थे।

सुनील कुमार, डीआईजी, सीआरपीएफ
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago