देश दुनिया

अमेरिका : जिनका हो चुका है वैक्सीनेशन उन्हें मास्क लगाने की जरूरत नहीं, बाइडन ने मास्क निकाल किया एलान

वाशिंगटन : अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से पहले वाली जिंदगी की ओर लौटने का बड़ा संकेत देते हुए रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा है कि जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है उन्हें मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। सीडीसी ने कहा कि घरों से बाहर जाने और अंदर रहने दोनों के लिए यह सिफारिश की जाती है। सीडीसी द्वारा बृहस्पतिवार को यह घोषणा करने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पत्रकारों के सामने बिना मास्क पहने पहुंचे।

बाइडन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बड़ी कामयाबी है। बहुत बड़ा दिन है। अधिक से अधिक अमेरिकियों को जल्द से जल्द टीके लगाने में हमारी असाधारण सफलता से यह संभव हुआ है।’’

सीडीसी के नए दिशा निर्देशों का जिक्र करते हुए बाइडन ने कहा कि टीके की पूरी खुराक ले चुके लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा बहुत ही कम है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अगर आपने टीके की पूरी खुराक ले ली है तो आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपने टीका नहीं लगवाया या आपको दो टीके लगने है और आपके केवल पहला टीका लगाया है लेकिन दूसरा नहीं या दूसरा टीका लगवाने के बाद दो हफ्ते पूरे होने का इंतजार नहीं किया तो आपको अब भी मास्क पहनने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि 114 दिनों में 25 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। बाइडन ने कहा, ‘‘हम नतीजे देख रहे हैं। 50 राज्यों में से 49 में मामले कम हो गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि एक साल पहले अप्रैल 2020 के बाद से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या सबसे कम हैं। मौत के मामलों में 80 प्रतिशत तक की कमी आई है और ये भी अप्रैल 2020 के बाद से सबसे कम स्तर पर हैं।’’

उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि यह वायरस दूसरे देशों में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘चार महीनों से भी कम समय में हमने अमेरिका के करीब 60 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम पहला टीका लगा दिया है।’’

सीडीसी ने अपने नए दिशा निर्देशों में कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोग बिना मास्क पहने या सामाजिक दूरी बनाए बिना अपनी गतिविधियां बहाल कर सकते हैं। उसने कहा कि अमेरिका के भीतर ही यात्रा करने वाले लोगों को यात्रा से पहले या उसके बाद जांच कराने या पृथक-वास करने की आवश्यकता नहीं है। सीडीसी ने कहा कि टीके कोविड-19 बीमारी को रोकने में प्रभावी हैं खासतौर से गंभीर रूप से बीमार पड़ने या मौते के मामले में। टीकों ने लोगों के जरिए इस संक्रामक रोग के फैलाने का खतरा कम कर दिया है।

अमेरिका ने हाल ही में फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 रोधी टीकों को मंजूरी दी है। यह दिशा निर्देश इन्हीं टीकों पर लागू होते हैं। सीडीसी ने कहा कि साथ ही ये दिशा निर्देश विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हाल ही में आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दिए टीकों पर भी लागू हो सकते हैं। इनमें एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफॉर्ड का टीका शामिल है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago