
पटना, भारत वार्ता संवादाता: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम मांझी आज देर रात देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे। मांझी के साथ उनके बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी भी मौजूद थे। दूसरी तरफ अमित शाह के घर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी उपस्थित थे। दोनों के बीच बिहार के विकास के अलावा सरकार के कामकाज और बिहार के राजनीतिक हालात पर भी बातचीत हुई। जानकारों का कहना है कि नीतीश सरकार से मांझी बहुत खुश नहीं है। कई बार वे सरकार के कामकाज की आलोचना भी कर चुके हैं। ऐसे में पिछले 3 दिनों से दिल्ली में डटे रहने के बाद आज जब उनकी मुलाकात गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गजों से हुई होगी तो उन्होंने अपना दर्द बयां किया होगा, इसका अनुमान भी लोग लगा रहे हैं। इसके साथ बैठक में आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की वकालत कर रहे हैं।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More