
Bharat varta desk: राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज पत्रकार सम्मेलन में यह स्पष्ट कर दिया कि वह अभी मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई तक उनका कार्यकाल बचा है। मंत्री बनाए रखना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। अभी वह दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री से मिलेंगे और पूछेंगे कि उनके लिए क्या आदेश है। प्रधानमंत्री ने उनसे इस्तीफा मांगे तो वह दे देंगे। फिर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अब उन्हें संगठन में काम करना है। उन्होंने 12 साल तक संगठन की सेवा की है। उन्होंने कोई भी फैसला लिया है तो वह अपने नेता नीतीश कुमार की सहमति से। वे केंद्र में मंत्री भी बने तो नीतीश का इसमें समर्थन था। आरसीपी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उन्होंने संगठन को काफी विस्तार दिया था। संगठन की 50 से अधिक प्रकोष्ठ बनाए थे मगर उन्हें अब घटा कल 12-13 तक कर दिया गया है। वह कहेंगे कि प्रकोष्ठों को को बढ़ाया जाए। संगठन के लोग जहां बिहार में उन्हें बुलाएंगे वे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें काफी सम्मान दिया है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More