पॉलिटिक्स

अब लालटेन नहीं, मोदी जी का एलईडी राज चलेगा : नड्डा

NewsNLive : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनावी सभा को संबोधित करने बक्सर बक्सर में नड्डा ने लालू यादव और राजद पर जमकर हल्ला बोल।

नड्डा ने कहा कि आजकल यहां राजद के पोस्टर में केवल तेजस्वी दिखाई दे रहे हैं, लालू जी उसमें नहीं दिख रहे। अब पोस्टर में से ही उनके बेटे ने उन्हें गायब कर दिया। इसलिए गायब किया क्योंकि बिहार की जनता जागरूक है और अब लूट राज या लालटेन राज नहीं चलेगा। अब मोदी का LED राज चलेगा।

आगे नड्डा ने केंद्र सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि 80 करोड़ की जनता को मार्च महीने से लेकर छठ तक मुफ्त राशन देने का काम मोदी जी ने किया है। लगभग 8 करोड़ बहनों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया। जन-धन खाते पर हमारा मजाक उड़ाया जाता था,आज इसका फायदा यह हुआ कि 20 करोड़ बहनों को 500-500 रुपए खाते में पहुंचा दिया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में विकास के लिए केंद्र में मोदी और राज्य में नीतीश सरकार जरूरी है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

2 hours ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

2 days ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

2 days ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

3 days ago