
Bharat varta desk-देशभर में रंगों का त्योहार होली आज पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. होली की मस्ती में सराबोर लोग जमकर अबीर-गुलाल उड़ा रहे हैं लेकिन दोपहर बाद बिहार- झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है. जगह- जगह आसमान में बादल छाए हुए हैं.
लेकिन इससे होली के उत्साह में कोई फर्क नहीं पड़ा है। देश की हवा में आज होली के रंगों की खुशबू साफ महसूस की जा सकती है. सुबह और दिन में रंग खेलने के बाद दोपहर को पुआ पकवान खाकर शाम को लोग एक दूसरे को अबीर लगा रहे हैं. लोग जगह-जगह जमा होकर जमकर होली मना रहे फगुआ गान का आयोजन किया गया है. नेताओं से लेकर फिल्म में काम करने वालों ने जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया है.
लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी समेत देश के बड़े नेताओं ने आज देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More