बड़ी खबर

अनुराग गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से राहत, डीजीपी बने रहेंगे

Bharat varta Desk

डीजीपी अनुराग गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है क्योंकि बाबूलाल मरांडी की अवमानना याचिका खारिज कर दी गई है। अदालत ने कहा कि जनहित याचिका में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता लेकिन नियमावली पर अलग सुनवाई हो सकती है। बाबूलाल मरांडी ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाने के खिलाफ याचिका दायर की थी और हाई कोर्ट में नियुक्ति नियमावली को चुनौती दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि राजनीतिक हिसाब बराबर करने के लिए अवमानना और जनहित याचिका का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

हालांकि, अदालत ने कहा कि राज्यों में डीजीपी की नियुक्ति से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। बाबूलाल मरांडी की ओर से प्रकाश सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाने जाने का मुद्दा उठाया था।

कहा गया कि अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन इसके बाद भी उन्हें सेवा विस्तार देते हुए डीजीपी बनाया गया है। सुनवाई के दौरान सीजेआई गवई ने सख्त लहजे में कहा कि अवमानना की कार्यवाही का इस्तेमाल राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए नहीं किया जा सकता। जनहित याचिकाएं समाज के कमजोर वर्गों की भलाई के लिए होती हैं, व्यक्तिगत या राजनीतिक हितों के लिए नहीं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

4 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago