
Oplus_131072
Bharat varta Desk
एनसीपी (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद में किसानों के अनार मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उनके संसद से निकलते समय का वीडियो सामने आया है. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. जब पत्रकारों ने मोदी से मुलाकात के संबंध में पवार से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि सतारा और फलटण के अनार किसानों के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की है. उनको अनार भी भेंट किया.जब एक ओर अदानी और अंबेडकर के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री से शरद पवार का मिलना भारतीय राजनीति में हलचल पैदा कर दिया है.
शरद पवार से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या राजनीति पर भी चर्चा हुई? तो उन्होने कहा, ”बैठक में कोई ऐसी चर्चा नहीं हुई जिसका संबंध राजनीति से हो.” महाराष्ट्र में शरद पवार महा विकास अघाड़ी गुट में शामिल हैं. इस गठबंधन में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी शामिल है. पीएम मोदी के शरद पवार से मुलाकात के अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More