पॉलिटिक्स

अनंत सिंह के लिए वोट मांगने मोकमा पहुंचे तेजस्वी, कभी कहा था – ‘बैड एलिमेंट’

NewsNLive Desk : कहते हैं राजनीति में न कोई स्‍थाई दोस्‍त होता है, न दुश्‍मन। दोस्त या दुश्मन जो भी होता है, राजनीतिक मजबूरियों, हितों और स्वार्थों की वजह से होता है। ये दोस्ती-दुश्मनी मौका-परस्त होती है। इसे सही साबित में जुटे हैं लालू यादव के बेटे और बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव। आज तेजस्वी जेल से चुनाव लड़ रहे बाहुबली अनंत सिंह के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने मोकामा पहुंचे। ये वही अनंत सिंह हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव ने कभी ‘बैड एलिमेंट’ बताकर कांग्रेस को टिकट देने से रोका था। अब अनंत सिंह को तेजस्वी ने मोकामा से राजद का उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि विगत 2015 के विधानसभा चुनाव से पूर्व लालू यादव के पुरजोर विरोध के बाद ही अनंत सिंह को पुटुस हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त लालू और नीतीश एक साथ थे। अब समय के साथ राजनीतिक परिस्थितियां बदली तो चुनाव के समय लालू और तेजस्वी को अनंत सिंह अच्छे लगने लगे।

मोकामा की सभा में तेजस्वी ने कहा कि 10 नवम्बर को नीतीश सरकार की विदाई तय है। नीतीश सरकार ने 15 सालों से बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। यदि महागठबंधन की सरकार बनी तो कैबिनेट के पहला निर्णय में ही 10 लाख युवकों को रोजगार दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने राजद के उम्मीदवार अनंत सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने के लिए अपील की।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago