Categories: बड़ी खबर

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल को मिला एक साल का सेवा-विस्तार


Bharat Varta desk: केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल के कार्यकाल को 1 साल और बढ़ाने का फैसला किया है। उनका कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है। वह 90 साल के हैं और कोरोना इलाज में सरकार की नाकामियों के पक्ष में कोर्ट में प्रभावकारी ढंग से दलीलें पेश कर चुके हैं। यहां बता दें कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की तैयारियों पर गहरी नाराजगी जाहिर की थी। केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों को बुलाकर कोर्ट ने कई बार फटकार लगाई। इस दौरान अटॉर्नी जनरल केंद्र के बचाव में मजबूत तर्क देते रहे। बताया जा रहा है कि पुरस्कार स्वरूप सरकार ने उन्हें 1 साल का और मौका देने का निर्णय लिया है। वेणुगोपाल ने एक जुलाई, 2017 को मुकुल रोहतगी की जगह अटॉर्नी जनरल के रूप में पदभार संभाला। उन्हें 1 साल पहले भी सेवा विस्तार मिल चुका है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago