ब्रेकिंग न्यूज़

अग्रवाल ने तूफानी शतक से इतिहास बनाया

किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मयंक ने 50 गेंदों में 10 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली और कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 16.3 ओवरों में 183 रनों की साझेदारी की।
मयंक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों मे अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
इस मामले में उन्होंने मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ा।
विजय ने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। बतौर भारतीय आईपीएल मे सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्डस यूसुफ पठान के नाम है। यूसुफ ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।
इसके अलावा केएल राहुल औऱ मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने मिलकर आईपीएल के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 183 रन जोड़े। इससे पहले डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने 2019 .lqमें आरसीबी के खिलाफ 185 रन, और 2017 में गौतम गंभीर और क्रिस लिन ने गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 184 रनों की साझेदारी की थी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 hours ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 day ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago