देश दुनिया

अगले माह से कोरोना वैक्सीन, जगी उम्मीद, ब्रिटेन में दहशत,भारत में राहत

पटना डेस्क: जहां ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए और खतरनाक स्वरूप के आने से पूरी दुनिया में दहशत है वहीं भारत में जनवरी से कोरोना वैक्सीन दिए जाने की सरकारी घोषणा से लोगों में राहत देखी जा रही है. जीवन पटरी पर लौटेगा इसकी लोगों में उम्मीद जगी है. लेकिन सरकार ने स्पष्ट शब्दों में यह भी निर्देशित किया है कि वैक्सिंग आने तक लोग संक्रमण से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करें. ब्रिटेन में मिला नया कोरोना वायरस पहले से 70 फ़ीसदी ज़्यादा संक्रमण फैलाने की क्षमता वाला है. इस खबर के आने के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन के लिए हवाई सेवा पर रोक लगा दी है मगर वहीं दूसरी ओर सोमवार को भारत के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने देशवासियों को यह ब बताकर राहत प्रदान किया कि अब देश में कोरोना का बुरा दौर खत्म होने वाला है. उन्होंने कहा कि अगले साल के जनवरी महीने में किसी भी दिन कोरोना वैक्सीन की शुरुआत की जा सकती है. पहले चरण में 30 करोड़ टीका उन्होंने देश को यह भी बताया कि पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की तैयारी है. इसके लिए सारे प्रबंध कर लिए गए हैं. पहले चरण में ऐसे 26 करोड़ ऐसे लोगों को व्यक्ति दिया जाएगा जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है. अभी तक यह पाया गया है कि इसी उम्र वाले ज्यादा कोरोना से संक्रमित हुए हैं. ऐसे लोगों में कई तरह की बीमारियां पहले से भी हैं. ऐसे लोगों को भी टीका में प्राथमिकता दी जाएगी जो शुरू से कोरोना बचाव के काम में लगे हैं. स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग भी शामिल होंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की जानकारी से लोगों में उम्मीद जगी है. मंत्री ने यह भी कहा है कि जब तक वैक्सीनेशन शुरू नहीं होता है तब तक लोग सुरक्षा के प्रति काफी सावधानी बरतें. बच्चों की सुरक्षा बड़ी चुनौती इस बीच लॉकडाउन के समय से बंद पड़े स्कूलों को भी खोलने का काम शुरू कर दिया गया है. बिहार और झारखंड में सोशल डिस्टेंस के साथ बड़े बच्चों की पढ़ाई शुरू कर दी गई है . 9वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई शुरू करने के 15 दिनों के बाद सरकार समीक्षा करेगी. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो पहली से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई शुरू करने पर फैसला लिया जा सकता है. स्कूली बच्चों की सुरक्षा सरकार, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

Kumar Gaurav

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago