
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता : समस्तीपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे की मौत हो गई है. इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. अंचलाधिकारी राकेश दुबे भागलपुर के पीरपैंती बाजार के रहने वाले थे. उनके छोटे भाई सरोज दुबे दिल्ली में इनकम टैक्स कमिश्नर हैं.
जानकारी के अनुसार वे लोग देर रात कार से भागलपुर से गोपालगंज जा रहे थे. मुसरीघरारी के गंगापुर के निकट एनएच 28 पर अनियंत्रित ट्रक ने कार को रौंद दिया. अंचलाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. अंचलाधिकारी के शव को उनके गांव के नजदीक कहलगांव के बटेश्वर गंगा घाट पर लाया जा रहा है जहां की देर शाम तक उनका दाह संस्कार किया जाएगा. इस घटना से अंचलाधिकारी के गांव में मातम का माहौल है.
हाईवे पर दुर्घटना रोके सरकार: विष्णु खेतान
अंचलाधिकारी के ग्रामीण और केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा है कि बिहार में नेशनल हाईवे पर गाड़ी से चलने का मतलब है मौत को आमंत्रण देना. हाईवे पर बड़े-बड़े ट्रक अनियंत्रित गति से काल बन कर चल रहे हैं. इस पर ट्रैफिक नियमों का कोई नियंत्रण नहीं है. हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस गाड़ियों का इस पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है. इसके चलते हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और लोग मर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी की मौत की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. किस ट्रक ने उनकी जान ली, उसका पता लगाकर उसे जब्त किया जाए. ड्राइवर और मालिक को जेल भेजा जाए. हाईवे पर चलने वाली बड़ी गाड़ियों की गति के नियंत्रण के लिए पेट्रोलिंग के जरिए कारगर व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भागलपुर से लेकर पीरपैंती तक भी यही हाल है. यह सड़क एनएच 80 है जिस पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है.
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More
Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More
Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More
Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More
Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More