Categories: बड़ी खबर

अंकिता हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट ने दिया संज्ञान, मुख्य सचिव और डीजीपी तलब

Bharat varta desk: दुमका में हुए अंकिता हत्याकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए डीजीपी नीरज सिंहा और मुख्य सचिव को तलब किया है। अदालत ने डीजीपी को पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया है।
दरअसल, दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले के रहने वाले शाहरुख ने अंकिता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। घटना के एक दिन पहले भी 22 अगस्त को उसने फोन पर धमकी दी थी कि मुझसे बात नहीं करोगी तो जान से मार देंगे। रात में छात्रा अपने कमरे में सोई हुई थी कि तड़के 4 बजे शाहरुख उसके घर पहुंच कर खिड़की से पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। बाद में अंकिता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद दुमका से लेकर रांची तक बवाल मचा हुआ है। दुमका पुलिस पर हत्यारे को बचाने का आरोप लग रहा है। कल राज्यपाल के द्वारा इस घटना का संज्ञान लेने के बाद सरकार ने नाबालिक अंकिता को बालिग बताने वाले डीएसपी को जांच से अलग कर दिया। डीएसपी पर हत्यारे से मिलीभगत और कम्युनल होने का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लगाया था। राज्यपाल ने डीजीपी को स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच का आदेश दिया था।
राज्यपाल ने इस घटना की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की बात कही‌ है । राज्यपाल ने पीड़ित परिवार को तत्काल 2 लाख की राशि अपने विवेकाधीन अनुदान मद से देने की भी घोषणा की है। उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद दुमका उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अंकिता के घर जाकर पीड़ित परिवार को 9 लाख का चेक सौंपा।

राजपाल की कड़ी प्रतिक्रिया

राज्यपाल रमेश बैस ने इस घटना पर गहरा अफसोस तो तकिया है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा – राज्य की महिलाएं खुद को घर, दुकान,
मॉल, सड़क कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago