Categories: बड़ी खबर

होम्योपैथिक की दवा के साथ पी ली देसी शराब, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग धड़ल्ले से तरह-तरह के नुस्‍खे अपना रहे हैं. बिना डॉक्टरी सलाह के अपनाए गए ऐसे तरीके लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं. लगातार देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होम्योपैथिक दवाई के साथ देसी शराब पीने से एक ही परिवार के 8 लोगों के मौत होने की बात कही जा रही है. बिलासपुर के सीएमओ ने मीडिया को बताया है कि इन लोगों ने होम्योपैथिक दवा ड्रोसेरा-30 (Drosera 30) का सेवन किया था, जिसमें 91 फीसदी अल्कोहल मिला होता है. इसके साथ सभी ने देसी शराब भी पी थी. सीएमओ ने कहा कि दवा देने वाला होम्योपैथिक डॉक्टर फरार है. पांच और लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के कुछ युवक होम्योपैथिक कफ सीरप में महुआ का शराब मिलाकर पी रहे थे. गांव के कुछ लोगों ने यह प्रचार किया था कि ऐसा करने से कोरोना संक्रमण नहीं होता है. जिन 8 लोगों की मौत हुई है उन्होंने मंगलवार को दवा में शराब मिलाकर पिया था. स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago