बड़ी खबर

हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 11 को भी सुनेगा कोर्ट

Bharat varta desk:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई की लेकिन याचिका में त्रुटि होने के कारण कोर्ट फिर 11 अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि याचिका में पांच तरह की त्रुटियां हैं जिन्हें दूर किया जाए। बता दें कि ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले मामले में समन जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। इसके खिलाफ मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट गए थे जहां उन्हें कहा गया कि वह झारखंड हाई कोर्ट में जाएं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उन्हें केंद्र के इशारे पर ईडी परेशान कर रही है। सोरेन के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश द्वारा मामले को मेंशन किए जाने के बाद उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए सुनवाई की तारीख तय की थी हालांकि याचिका में त्रुटी के कारण अब इस पर अगली तारीख यानी 11 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

5 hours ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

11 hours ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

2 days ago

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

5 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

6 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 weeks ago