Bharat varta Desk
झारखंड में गुरुवार को हेमंत सोरेन सरकार की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण हुआ। इसमें 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इससे पहले 28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। नए मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह, कांग्रेस के चार और राष्ट्रीय जनता दल के एक चेहरे को जगह मिली है। इस तरह से झारखंड की सरकार में अब हेमंत सोरेन समेत कुल 12 मंत्री हो गए हैं।
मंत्रिमंडल बंटवारे को क्षेत्रवार देखें तो इसमें सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व संथाल परगना को मिला है। आदिवासी बाहुल्य संथाल परगना से पांच मंत्री हैं जिनमें खुद मुख्यमंत्री हेमंत भी हैं। संथाल परगना से आने वाले झामुमो और कांग्रेस के दो-दो और राजद के एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। संथाल परगना के साहेबगंज जिले से हेमंत सोरेन (झामुमो), गोड्डा जिले से संजय प्रसाद यादव (राजद) और दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस), देवघर से हफीजुल हसन (झामुमो) और जामताड़ा से इरफान अंसारी (कांग्रेस) को कैबिनेट में जगह मिली है।
इसके बाद उत्तर छोटानागपुर, दक्षिण छोटानागपुर और कोल्हान इलाके से दो-दो मंत्री बनाए गए हैं।उत्तर छोटानागपुर के गिरिडीह जिले से सुदिव्य कुमार (झामुमो) और बोकारो से योगेंद्र प्रसाद (झामुमो) को मंत्री पद मिला है। इसी तरह दक्षिण छोटानागपुर में लोहरदगा जिले से चमरा लिंडा (झामुमो) और रांची से शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) को मंत्री बनाया गया है।
कोल्हान से दो विधायक मंत्री बनाए गए हैं और दोनों ही पश्चिमी सिंहभूमि से जीते हैं। कोल्हान से घाटशिला विधायक रामदास सोरेन (झामुमो) और चाइबासा विधायक दीपक बरुआ (झामुमो) को मंत्री बनाया गया है। कोल्हान से ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आते हैं जो अब झामुमो छोड़कर भाजपा के साथ आ चुके हैं।
वहीं पलामू क्षेत्र को एक ही मंत्री पद मिला है। पलामू जिले की छतरपुर सीट से कांग्रेस विधायक राधा कृष्ण किशोर मंत्री बनाए गए हैं।
Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More
Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More
। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More
Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More