
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: खनन लीज मामले में चुनाव आयोग ने झारखंड के राज्यपाल को अपना मंतव्य भेज दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है। हालांकि यह बात अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य स्रोतों से इसकी जानकारी मिल रही है। इस संबंध में आखिरी फैसला राज्यपाल को लेना है। राज्यपाल अभी रांची में नहीं है। वह आज दोपहर में पहुंचने वाले हैं। अब सबकी नजरें राजभवन की ओर टिकी होंगी।
बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोर्ट जा सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वे आयोग के फैसले का सम्मान करते हुए इस्तीफा भी दे सकते हैं। उस स्थिति में अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा में ऐसी तैयारी किए जाने की खबर मिल रही है। यह तस्वीर राज्यपाल के आने के बाद साफ होगी।
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More