
रांची, भारत वार्ता संवाददाता : झारखंड में खरीद-फरोख्त के ज़रिए हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश की जा रही है, इसकी लिखित शिकायत कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने कोतवाली थाने में की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक के शिकायत के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जिसमें दो सरकारी कर्मचारी है। बता दें कि कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह बेरमो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। उनके पिता स्व. राजेन्द्र सिंह भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं।
विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने रांची के कोतवाली थाना में दिए शिकायत में लिखा है कि सरकार को अस्थिर करने की सूचना कई महीनों से चली आ रही है। राजनीतिक षड्यंत्र के लिए कुछ लोग रांची में कैम्प किये हुए हैं और हवाला के जरिये बड़े पैमाने पर लेनदेन की सूचना मिली है। सत्तारूढ़ दल के विधायकों के खरीद फरोख्त और लेन-देन के लिए भी बात चल रही है ताकि कुछ विधायकों को प्रलोभन देकर सरकार को गिरायी जा सके। विधायक ने यह भी कहा है कि मुझे पता है कई रसूखदार लोग रांची में कैम्प कर इस राजनीतिक षड्यंत्र के अभियान में लगे हैं।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More