हेमंत सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा दाखिल करेगी आरोपपत्र,झारखंड प्रभारी सुभाष सरकार ने हमला बोला

केंद्र से मिली राशि का हिसाब मांगा ,प्रदेश की बैठक में बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश में सरकार पर जमकर निशाना साधा


रांची संवाददाता: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त सह प्रभारी डॉ सुभाष सरकार ने कहा है कि हेमंन्त सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिचौलिये हावी है। झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे डॉक्टर सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास योजनाओं केलिये राज्य को पैसे की कमी नही होने दी है परंतु यह सरकार पैसे का बहाना बनाते रहती है। राज्य सरकार को केंद्र से भेजी गई राशि का हिसाब देना चाहिये।
उन्होंने कहा कि यह सरकार उपयोगिता प्रमाणपत्र भी नही दे पाती।
डॉ सरकार ने कहा कि कोरोना के बाद अनेक राज्य सरकारें विकास कार्यों को गति देने में जुट गई हैं। कोरोना के कारण दो तीन माह विकास बाधित हुए है, परंतु झारखंड सरकार अपनी नाकामियों के लिये बहाने ढूंढती है।
उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संपदा की लूट मची है। सरकार ने धान की खरीद पर रोक लगाकर किसानों को धोखा दिया है। पंचायत से लेकर राजधानी तक सर्वत्र नकारात्मक वातावरण है। सड़क, बिजली पानी, चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की स्थिति खराब है।
उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य सरकार की इन विफलताओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा करेगी। पार्टी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आरोप पत्र जारी करेगी। पार्टी पिछली भाजपा सरकार की उपलब्धियों और इस सरकार की नाकामियों का तुलनात्मक ब्यौरा प्रस्तुत करेगी।
इसके पूर्व उन्होंने भाजपा की बैठक को भी संबोधित किया. बैठक में अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा
ने कहा कि महागठबंधन ठगबंधन साबित हो चुका है। हम सरकार की नाकामियों और वादा खिलाफी को लेकर सड़क पर पुरजोर आंदोलन करेंगे।
बैठक को संबोधित करते भाजपा विधायकदल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार में विकास कार्य ठप्प है और लूट खसोट जारी है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी जिलाध्यक्ष से संगठनात्मक कामकाज की जानकारी ली.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक अमर कुमार बाउरी, गंगोत्री कुजूर, प्रणव कुमार वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री जेपी पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू,मुनेश्वर साहू, विधायक नवीन जायसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक,काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सह मंत्री सूरज चौरसिया,प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,सह प्रमुख पंकज सिन्हा,सुमन कुमार,राजश्री जयंती, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह मीडिया प्रभारी प्रेम मित्तल,रमेश पुष्कर,राजीव तिवारी,अशोक बड़ाइक ,प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव,मिस्फिका हसन, अविनेश कुमार,अमित कुमार,सरोज सिंह,कुणाल षाड़ंगी सोशल मीडिया सेल के मृत्युंजय शर्मा,राहुल अवस्थी,अध्यक्षीय कार्यालय प्रमुख रवि भट्ट,सहित विभिन्न मोर्चा के श्रीमती आरती कुजूर,किसलय तिवारी, पवन साहू,अमरदीप यादव,विधायक अमर बाउरी, शिवशंकर उरांव, अनवर हयात,सहित ज़िला अध्यक्षगण शामिल रहे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago